Wednesday, August 20, 2008

एक लाख की फुहार [विडियो]

बिहाणी शिक्षा न्यास के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी ने आज अपने ऐलान के अनुसार इंडियन मेडिकल असोसिएशन के नाम का एक लाख रूपये का चैक जिला कलेक्टर भवानी सिंह देथा को सोंप दिया। उन्होंने यह चैक मीडिया कर्मियों की मोजुदगी में दिया। जिला कलेक्टर के पूछने पर श्री बिहाणी ने उनको बताया कि आपात काल में अगर किसी रोगी कि मोत हो जाती है तो प्राइवेट डॉक्टर इस स्थाई फंड में से अपना खर्चा ले सकता है। जिला कलेक्टर ने चैक रख लिया और इस बारे में सी एम एच ओ से बात करने की बात कही। उधर नारद को किसी खास सूत्र ने बताया कि श्री बिहाणी और डॉक्टर नरेश बंसल में राजीनामा हो गया है। यह राजीनामा श्री रामदेव चितलांगिया ने करवाया बताया गया। श्री बिहाणी ने इस बात से इंकार किया। डॉक्टर नरेश बंसल ने नारद को बताया कि राजीनामा की बात चल रही है। शहर के कुछ लोग इस बारे में प्रयास कर रहे है। डॉक्टर बंसल ने उम्मीद जताई की शाम तक समाधान हो जायेगा। डॉक्टर खेमे ने नगर के व्यापारियों की बैठक भी इस मामले में बुलाई है। वे उनका समर्थन लेना चाहते है। चर्चा ये भी है किनगर के सभी डॉक्टर ने यह निर्णय लिया है कि अगर जयदीप बिहाणी चुनाव लड़ते है तो उनका खुलेआम विरोध किया जायेगा। { विडियो में श्री बिहानी जिला कलेक्टर को एक लाख रूपये का चैक देते हुए।}

No comments: