Sunday, August 24, 2008

बूटा सिंह श्रीगंगानगर में [विडियो]

नेशनल अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री बूटा सिंह आज अपने एक दिन के श्रीगंगानगर प्रवास के दोरान कई स्थानों पर गए। वे आज उद्यान आभा रेल गाड़ी से श्रीगंगानगर आए थे। उन्होंने सबसे पहले सर्किट हॉउस में प्रेस के लोगो से बात की। उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की। दोपहर को वे पब्लिक पार्क दुकानदार संघ के अध्यक्ष श्रीराम तलवार के निवास पर आए। उनके साथ पूर्व मंत्री दुला राम,पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बरार ,एक्स कोन्सलर दलीप सहारण सहित कई अन्य व्यक्ति थे। तलवार परिवार के सदस्यों ने श्री बूटा सिंह का हार्दिक अभिनन्दन किया। श्री बूटा सिंह ने अलग से एक कमरे में महेंद्र सिंह,दुलाराम और श्रीराम से बातचीत की। बातचीत क्या हुई इस बारे में पता नही लगा। श्री बूटा सिंह ने श्रीगंगानगर में बहुत से संगठनो से जुड़े लोगो से भी बात की। कांग्रेस के कई जनों ने उनको टिकट के लिए अपना बायोडाटा दिया। उनके निजी सुरक्षा अधिकारी श्री वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि रेलगाडी के लेट होने के कारण "साहब" का कार्यक्रम लेट हो गया। ज्ञात रहे कि श्री बूटा सिंह श्री गंगानगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके है। राजनीती से जुड़े लोगो का मानना है कि इसी कारण से श्री बूटा सिंह श्रीगंगानगर आते रहते है। आम जन की सोच भी बूटा सिंह के प्रति सकारात्मक है। क्योंकि वे श्री भैरो सिंह शेखावत की भांति अब किसी बड़े लीडर को हराना नही चाहते।

No comments: