Thursday, August 28, 2008

बबीता अरोडा मैदान में

श्रीगंगानगर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती बबीता अरोडा वालिया भी श्रीगंगानगर से कांग्रेस की टिकट की दावेदार है। वे अपने पति कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष श्री गुरजीत सिंह वालिया के साथ प्रदेश कांग्रेस से लेकर दिल्ली में कांग्रेस लीडर्स तक अपनी बात मजबूती से पहुँचा चुकीं राजनीति में आए उनको पहले अधिक समय नहीं हुआ मगर फ़िर भी उन्होंने एक गंभीर संभावित उम्मीदवार के रूप में अपनी पहचान बनायी है। इसी के चलते कांग्रेस पैनल में उनका भी नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटीको भेजा गया है। वे राजनीति में आने से पहले अध्यापिका थीं। उनकी शिक्षा और व्यवहार कुशलता को देखते हुए उनको महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती बबीता अरोडा ने अपने कार्यो से प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अपनी पहचान बनाई। गत दिनों उनकी लीडरशिप में महिला कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक बाद सम्मलेन करवाया। उसमें कई सो महिलाओं ने भाग लेकर श्रीमती बबीता वालिया को कुला समर्थन देने का ऐलान किया। उस समय महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विधायक ममता शर्मा भी उपस्थित थीं। श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र अरोडा बिरादरी के गढ़ के रूप में जाना जाता है। इस से बबीता की दावेदारी मजबूत हो जाती है। बबीतावालिया श्रीमती सोनिया गाँधी को अपनी आदर्श मानती है। श्रीमती बबीता वालिया ने कहा -सोनिया जी कहतीं हैं -"कह रहा है वक्त ,नारी हो सशक्त "। श्रीमती बबीता को उम्मीद है की श्रीमती सोनिया गाँधी की सोच को देखते हुए कांग्रेस पार्टी उनकी दावेदारी पर गंभीरता से विचार करेगी। [फोटो - श्रीमती बबीता अरोडा वालिया]

No comments: