Tuesday, September 2, 2008

चित्रकार बच्चे

श्रीगंगानगर में आज बीकानेर डिवीजन एल आई सी यूनियन,लाइफ इंश्योरेंस एजेंट यूनियन,दूरदर्शन कल्याणी क्लब की ओर से इंदिरा वाटिका में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन कई स्कूलों के सैंकडों बच्चों ने भाग लिया। सभी ने अपनी अपनी भावनाओं को चित्र के माध्यम से कागज़ पर उतर अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। कोई बच्चा बिगड़ते पर्यावरण से चिंतित था तो किसी ने गणपति के प्रति आस्था दिखाई। कोई मकान सपने साकार कर रहा था किसी ने नेचर के विभिन्न रूपों को कागज़ साकार कर रखा था। कार्यक्रम में श्री निर्मल जैन,संदीप बंसल,प्रेम तंवर आदि व्यवस्था में लगे थे।

No comments: