Wednesday, September 3, 2008

मुंबई से श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर में भी मुंबई की भांति श्रीगणेश उत्सव की धूम मची है। बालाजी धाम में त्रिनेत्र गणपति और मनोकामना मन्दिर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों मंदिरों में सुबह से दर्शनार्थियों का आना शुरू हो गया था। आज बुधवार होने के कारण भी दोनों मन्दिर लोगों के आस्था के केन्द्र रहे। क्योंकि बुधवार को श्री गणेश जी का वार माना जाता है। तह बाजारी में मराठा मंडल ने गणपति की स्थापना की। मराठा मंडल १३ सितम्बर को गणपति जी का विसर्जन करेगा। नगर में कई घरों में भी गणपति की स्थापना की गई है। [विडियो १--मंदिरों के सीन। २-मराठा मंडल गणपति जी को ले जाते हुए। ]

1 comment:

PREETI BARTHWAL said...

गंणपति बप्पा मोरिया