Saturday, January 28, 2012

चुनाव सूरतगढ़ या जोधपुर क्षेत्र से-विजयलक्ष्मी


श्रीगंगानगर-राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी बिनोई ने कहा है कि वे अपने पुराने क्षेत्र सूरतगढ़ या जोधपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहेंगी। अंतिम फैसला आलाकमान करेगा। वह जो कहेगा उसी के अनुसार चलेंगे। क्योंकि हमने तो आज तक वही किया जो पार्टी हाईकमान ने निर्देश दिये। वे बल्लू राम गोदारा गर्ल्स कॉलेज में मीडिया से बात कर रहीं थी। वे यहां कोलेक के वार्षिक उत्सव में भाग लेने आई थीं। पार्टी अध्यक्ष चंद्रभान के ब्यान कि कांग्रेस कमजोर है के बारे में अध्यक्ष ने कहा कि उन्होने ऐसा इसलिए कहा ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता आराम से ना बैठे। और अधिक काम करें ताकि 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 1998 जैसा बहुमत मिल सके। श्रीमती बिशनोई ने इस बात से इंकार किया कि उनके अधिकारों में कोई कटौती की गई है। उनका कहना था कि और अधिक नेताओं को भी काम करने का मौका दिया जाएगा। उनका कहना था कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी दी जाती है। मैं खुद इसका प्रमाण हूं। अध्यक्ष ने माना कि बहुत सी एनजीओ केवल कागजों में चल रही हैं। उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। भंवरी प्रकरण में जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।वार्ता के दौरान प्रेस कान्फ्रेंस के स्थान पर भी सवाल उठा। अध्यक्ष ने बताया कि उनका तो कोई इरादा नहीं था प्रेस कान्फ्रेंस का। जहां मैडम की प्रेस वार्ता थी वहाँ उनके साथ ना तो कॉलेज की प्राचार्या थी और ना ही छात्रा संघ की अध्यक्ष। जबकि कान्फ्रेंस छात्रा संघ के दफ्तर में हो रही थी। उनके साथ महिला कांग्रेस की महिलाएं थी जो उनको घेरे हुए थी।

No comments: