Monday, October 19, 2015

नवरात्रा उत्सव पर दुर्गा मंदिर मेँ डांडिया




श्रीगंगानगर। विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर मेँ  नवरात्रों के उपलक्ष मेँ खूब भीड़ होती है। मंदिर के आस पास खूब चहल पहल रहती है। पहली बार मंदिर मेँ हर शाम को डांडिया होता है। महिलाएं एक घंटे से भी अधिक समय तक डांडिया कर दुर्गा माता को रिझाने का प्रयास करती हैं। डांडिया ने दुर्गा मंदिर की रौनक और अधिक बढ़ा दी है। माता के दर्शनों को आने वाले नर-नारी और बच्चों को डांडिया भी आकर्षित करता है। डांडिया करने वाली बहुत ही सधे कदमों के साथ, पूरी लय से डांडिया करती हुई उसी मेँ खो जाती हैं। मंदिर सुबह और शाम को श्रद्धालुओं आना जाना लगा रहता है। महिलाओं की संख्या अधिक होती है। चुन्नी, फूल, नारियल, सुहाग की सामग्री दुर्गा को अर्पित कर उनकी पूजा करती हैं। नवरात्रा उत्सव के मद्देनजर मंदिर को काफी सजाया गया है। अंदर बाहर विशेष रोशनी की गई है। दूर गली तक बिजली की लड़ी लगाई गई है। मंदिर के आस पास स्थित दुकानों पर ग्राहकों की भी खूब आवक है। अष्टमी के लिए दुकानदारों ने कंजकों को भेंट मेँ दी जाने वाली सामग्री भी मँगवा ली है। ज्ञात रहे कि कई दशकों से दुर्गा मंदिर की खूब मान्यता है। शहर के हर क्षेत्र से लोग दुर्गा माँ के दर्शनों को आते हैं। 

No comments: